बैंड बाजा बारात! 43 की उम्र में घोड़ी चढ़ेंगे प्रभास, फैमिली ने ढूंढ ली है दुल्हनिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Oct, 2023 11:43 AM

prabhas to get married actor aunt break silence

सुपरस्टार प्रभास साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। प्रभास की शादी को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर आती रहती है। वहीं अब एक बार फिर उनके घोड़ी चलने की खबर बाॅलीवुड गलियारों में छा गई है। खबर है कि फिल्म स्टार की शादी को लेकर परिवार में हलचल तेज...

मुंबई: सुपरस्टार प्रभास साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। प्रभास की शादी को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर आती रहती है। वहीं अब एक बार फिर उनके घोड़ी चलने की खबर बाॅलीवुड गलियारों में छा गई है। खबर है कि फिल्म स्टार की शादी को लेकर परिवार में हलचल तेज है और जल्दी ही उनकी शादी से जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती हैं।

PunjabKesari

मिली खबर के मुताबिक इस बारे में किसी और ने नहीं बल्कि सुपरस्टार प्रभास की चाची ने पक्की मुहर लगाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार प्रभास की चाची और दिवंगत अभिनेता कृष्णम राजू की पत्नी श्यामला देवी ने इसका इशारा दिया है। 

PunjabKesari

प्रभास की शादी को लेकर एक मीडिया इंटरव्यू में उनकी चाची श्यामला देवी ने भरोसा दिलाया कि बाहुबली स्टार जल्दी शादी करेंगे। एक रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार प्रभास की शादी को लेकर उनकी चाची ने कहा- 'दुर्गा मां का हम पर आशीर्वाद है। भगवान हमारा पूरा ध्यान रखेंगे। प्रभास की शादी होगी और ये बहुत जल्दी होगी। हम आप सभी को (मीडिया को) शादी के लिए बुलाएंगे और इसका जश्न मनाएंगे।' 

 

PunjabKesari

याद दिला दें कि इससे पहले खुद प्रभास की अपनी मूवी आदिपुरूष के प्रमोशनल इवेंट के दौरान शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर रिएक्ट करते हुए खुलासा कर चुके थे कि वो तिरुपति में शादी करेंगे। उन्होंने कहा था- 'मैं तिरूपति में शादी करूंगा।'

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!